फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल से एक पैर पर खड़े होकर तप कर रहा था 50 वर्षीय साधु, बदमाशों ने बेरहमी से की हत्या

Sun, 23 Feb 2020 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ ( हरियाणा)
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव सोहला की पहाड़ी पर 14 साल से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहे 50 वर्षीय साधु की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। शव को मंदिर के पास एक कमरे में छोड़ गए और कमरे को बाहर से ताला लगा दिया। साधु इस कमरे (कुटिया) में रहता था। शनिवार को जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सतनाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढाणी बोहरा वाली (ग्राम पंचायत सोहला) निवासी करतार नाथ साधु बनकर गांव की पहाड़ी पर मंदिर के साथ एक कमरे में रहता था। उससे क्षेत्र के बहुत से लोग जुड़े थे। सुबह शाम कई लोग मंदिर में आते जाते रहते थे वह उससे मिलकर जाते थे। शनिवार की सुबह जब उससे जुड़े लोग मिलने के लिए पहुंचे तो बाबा बाहर नहीं मिले जबकि कुटिया में ताला लगा था। इस दौरान उन्होंने इधर-उधर देखा । जब कुटिया की तरफ गए तो उनको बदबू आने लगी।

इस दौरान उन्होंने कुटिया में झांकर देखा तो बाबा खून से लथपथ कुटिया के अंदर पड़ा था। बाहर से कुटिया को ताला लगा था। इसकी जानकारी सरपंच को दी गई। मौके पर पहुंचे सरपंच ने फोन कर सतनाली पुलिस को सूचित किया। सतनाली पुलिस ने ताला तुड़वाकर मुआयना किया। साधु के दाएं कान के पीछे चोट लगी थी जबकि कान और मुंह से खून निकल रहे थे और खून जमीन पर भी फैला था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर डीएसपी यादराम अस्पताल पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने साधु के बड़े भाई लोकराम के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

20 फरवरी की रात को अंतिम बार कुटिया पर देखा गया था
20 फरवरी की रात को श्रद्धालुओं ने उसको अंतिम बार देखा गया था। दूसरे दिन भी श्रद्धालु सुबह मिलने के लिए गए थे लेकिन जब साधु नहीं मिला तो वापस आ गए। इसके बाद शाम को भी उनसे मिलने के लिए गए थे तब भी वो पहाड़ी पर नहीं मिले। शनिवार की सुबह श्रद्धालु फिर गए तो मंदिर के साथ कमरे (कुटिया) से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने कुटिया में टॉर्च जलाकर देखा तो साधु खून से लथपथ पड़ा था।

14 वर्ष से कर रहा था करतार नाथ तपस्या:
करतार नाथ बचपन से प्रभु हनुमान का भक्त था। उसने पंद्रह वर्ष की आयु में घर छोड़कर साधु बनने का निर्णय लिया था। इसके बाद उसने गांव सोहला की पहाड़ी पर एक कुटिया बना ली थी। उस कुटिया में ही वह रहता था। करीब 14 वर्ष से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहा था। दिन में बाहर और रात को कमरे के अंदर खड़ा रहता था।पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैै, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें