सूचना पर डीएसपी यादराम अस्पताल पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने साधु के बड़े भाई लोकराम के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
20 फरवरी की रात को अंतिम बार कुटिया पर देखा गया था
20 फरवरी की रात को श्रद्धालुओं ने उसको अंतिम बार देखा गया था। दूसरे दिन भी श्रद्धालु सुबह मिलने के लिए गए थे लेकिन जब साधु नहीं मिला तो वापस आ गए। इसके बाद शाम को भी उनसे मिलने के लिए गए थे तब भी वो पहाड़ी पर नहीं मिले। शनिवार की सुबह श्रद्धालु फिर गए तो मंदिर के साथ कमरे (कुटिया) से बदबू आ रही थी। जब उन्होंने कुटिया में टॉर्च जलाकर देखा तो साधु खून से लथपथ पड़ा था।
14 वर्ष से कर रहा था करतार नाथ तपस्या:
करतार नाथ बचपन से प्रभु हनुमान का भक्त था। उसने पंद्रह वर्ष की आयु में घर छोड़कर साधु बनने का निर्णय लिया था। इसके बाद उसने गांव सोहला की पहाड़ी पर एक कुटिया बना ली थी। उस कुटिया में ही वह रहता था। करीब 14 वर्ष से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहा था। दिन में बाहर और रात को कमरे के अंदर खड़ा रहता था।पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई हैै, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।