फोटो संख्या:76- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते सैनी सभा का प्रतिनिधिमं
महेंद्रगढ़। शहर के महाराजा शूर सैनी चौक के उद्घाटन की तैयारियां को लेकर सैनी सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौक के उद्घाटन के लिए अपनी सहमति दी।
सैनी सभा प्रधान सुरेश सैनी, उप प्रधान महादेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी तथा सहसचिव रामनिवास सैनी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि महेंद्रगढ़ के कैंची टी-पॉइंट पर महाराजा शूर सैनी चौक का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक स्मारक का उद्घाटन मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि समाज की ओर से जो भी तिथि निर्धारित की जाएगी।
अवैध कॉलोनियों को मिलेगी मान्यता
बैठक के दौरान सैनी सभा की ओर से मुख्यमंत्री सैनी के समक्ष महेंद्रगढ़ शहर की एक प्रमुख समस्या को भी रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नारनौल में कई अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है लेकिन महेंद्रगढ़ शहर के लोग अभी भी अपनी कॉलोनियों को मान्यता मिलने की आस लगाए बैठे हैं। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्रगढ़ की अवैध कॉलोनियों को भी मान्यता प्रदान की जाएगी। इस मुलाकात के दौरान सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी के साथ महादेव प्रसाद, दुष्यंत सैनी, रामनिवास सैनी सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।