फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच बदमाशों ने रॉड व डंडों से दुकानदार को पीटा, कार भी तोड़ी

विज्ञापन
फोटो नंबर-23सिंघाना रोड पर हमलावरों द्वारा तोड़ी गई गाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। सिंघाना रोड पर स्थित इनवर्टर-बैटरी की दुकान पर शनिवार देर शाम पांच बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले तो रॉड व डंडों से दुकानदार को पीटा। फिर उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार सुनील ने बताया कि शाम करीब सवा छह बजे कैंपर में सवार बदमाश दुकान में घुसे और उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने रॉड से वार किए जिससे उसने सिर बचा लिया लेकिन हाथ और पांव में चोटें आईं।
मारपीट के बाद बदमाशों ने दुकान के बाहर खड़ी उसकी डिजायर गाड़ी को भी निशाना बनाया। उन्होंने रॉड और डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए और बॉडी को भी काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है कि हमले के दौरान वह पैसों की गड्डी गिन रहा था, जो नीचे गिर गई। बदमाशों के जाने के बाद उसे नकदी नहीं मिली, हालांकि मोबाइल फोन मौके पर ही पड़ा मिला।
सुनील ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार से उसकी रंजिश चल रही है और इसी रंजिश के चलते पहले भी दो बार उस पर हमला हो चुका है। अब तीसरी बार हमला होने से वह और उसका परिवार दहशत में है।
सूचना मिलने पर महावीर चौक पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें