फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिजेरियन के समय पेट में छोड़ी पट्टी, कराने पड़े छोटे-बड़े, 10 ऑपरेशन, आठ साल बाद भी फाइलों में घूम रही जांच

Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के डाॅक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी के वक्त सलामपुरा मोहल्ले की सीमा देवी के पेट में पट्टी छोड़ दी थी। इस पट्टी के कारण सीमा को न सिर्फ असहाय पेट दर्द सहना पड़ा बल्कि छोटे-बड़े 10 ऑपरेशन और प्लास्टिक सर्जरी भी करवानी पड़ी। सीमा देवी को शारीरिक आराम तो मिल गया लेकिन उनके पूरे परिवार ने जो आर्थिक और मानसिक यातना झेली, उस दर्द का आठ साल बाद भी अंत नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सीमा के पति अमित कुमार पिछले आठ साल से लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है लेकिन जांच फाइलों में अटकी हुई है। थक हारकर अब अमित ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से न्याय की गुहार लगाई है।
अमित बताते हैं, तीन जनवरी 2018 को सीमा की नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद जहां अन्य महिलाएं सामान्य रूप से स्वस्थ हो जाती हैं, वहीं सीमा को लगातार पेट में दर्द की शिकायत बनी रही। नागरिक अस्पताल व अन्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि ऑपरेशन के वक्त कुछ सामान पेट में रह गया है। डॉक्टर को सूचित किया फिर जयपुर के एक निजी अस्पताल में दोबारा सीमा का ऑपरेशन कराना पड़ा।
विज्ञापन

अमित ने आरोप लगाया कि पत्नी के दूसरे ऑपरेशन के दौरान पेट से पट्टी के टुकड़े और धागे निकाले गए। इस दौरान आंत को नुकसान पहुंचा। कुछ समय बाद स्थिति और गंभीर हो गई। सीमा को फिर जयपुर व रोहतक के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। लगातार दो गलत ऑपरेशन के चलते सीमा के करीब 10 छोटे-बड़े ऑपरेशन हुए, जिनमें प्लास्टिक सर्जरी भी शामिल है।


कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश
अमित बताते हैं, साल 2018 में संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर कोर्ट ने 19 फरवरी 2025 को मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ या पीजीआई रोहतक से मेडिकल जांच कराने की मांग रखी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पंचकूला को पत्र भेजा गया।



122 पेज की रिपोर्ट भेजी, फिर भी कार्रवाई लंबित
अमित कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग पंचकूला ने 12 जनवरी 2026 को सीएमओ कार्यालय से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। 15 जनवरी को 122 पेज की विस्तृत रिपोर्ट पंचकूला भेज दी गई लेकिन अभी तक जांच के निर्देश नहीं दिए गए हैं। जांच लंबित होने के कारण 13 माह से अदालती सुनवाई भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

.............
वर्जन-
-मामला कोर्ट में लंबित है। अभी रिपोर्ट समीक्षा के लिए महानिदेशक ऑफिस में है।
-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें