फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युकां जिलाध्यक्ष का आया 78 करोड़ का बिजली बिल

Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान को 78 करोड़ 92 लाख 75 हजार 697 रुपये का बिजली बिल भेजा है। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव हसनपुर से जुड़े इस मामले में बिल में 8 अप्रैल तक भुगतान न करने पर राशि बढ़कर 80 करोड़ से अधिक हो जाएगी। इतनी बड़ी राशि का बिल सामने आने से न केवल स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया बल्कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुनीत बुलान ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें