फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 11 दिन में 908 लोगों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

Sun, 16 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रयागराज में चल रहें महाकुंभ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शनिवार को भी दो बसों में करीब 114 श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहीं बस सेवा शुरू होने के बाद पिछले 11 दिनों में अब तक करीब 908 श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का सफर बस द्वारा तय किया है।
विज्ञापन

बस द्वारा महाकुंभ जाने वाले लोगों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज द्वारा प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करना एक शानदार पहल है और बस द्वारा महाकुंभ जाना सरल और किफायती है। गौरतलब है कि गत 5 फरवरी से नारनौल से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। प्रथम दो दिन केवल एक बस संचालित की गई थी, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिली श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला और लोगों की सुविधा के लिए 7 फरवरी से दो बसें संचालित की जा रही है।
हालांकि माघ पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होने के कारण 12 व 13 फरवरी को एक बस संचालित की गई थी। लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने पर दो बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें