नारनौल। एक महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। शादी वर्ष 2013 में हुई थी। पति सतपाल शराब पीता है। वह 9 फरवरी को करीब नौ बजे वह और उसकी सास खेत में पशुओं का चारा लेने के लिए निकले थे। इस दौरान पति भी आ गया, वह शराब के लिए रुपये मांगने लगा। जब रुपये नहीं दिए तो वह मारपीट करने लगा। इससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केसदर्ज कर लिया है। संवाद