फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी स्कूल को अपग्रेड करवाने के लिए 16 अप्रैल से देंगे ग्रामीण धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। खेड़ी गांव के लोगों की एक बैठक गांव के चौपाल में सोमवार को हुई। बैठक में सेकेंडरी स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा न मिलने पर नाराजगी जताई गई। गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पार्षद अश्वनी कुमार, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच सोहनलाल, पूर्व सरपंच हेमराज, वीरपाल, सुनील, सुनील सोनी सहित अनेक मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया कि एक पखवाड़े में स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ाया तो ग्रामीण 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

गांव के सरपंच नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जा सकता है। बता दें कि शिक्षा मंत्री व डिप्टी स्पीकर ने विद्यालय को सीनियर सेकेंडरी तक का दर्जा देने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब दर्जा बढ़ने का कोई पत्र स्कूल को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें