फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सभा ने लावारिस पशुओं को पकड़वाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लावारिस पशुओं को पकड़ने की मांग को लेकर यादव सभा ने सोमवार को सीएम मनोहरलाल के नाम सौंपा। एसडीएम की अनुपस्थिति में सभा के सदस्यों ने तहसीलदार सुभाषचंद को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लावारिस पशु जानलेवा हमला कर रहे हैं। गत दिनों एक व्यक्ति की जान ले चुके हैं। जबकि तीन लोग लावारिस पशुओं के कारण घायल हो चुके हैं।
ज्ञापन में यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा कि शहर में लावारिस गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस कारण लोगों का सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के बीच में ही लावारिस पशु आपस में लड़ते रहते हैं। आए दिन इन लावारिस पशुओं के कारण हादसे हो रहे हैं। लावारिस पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा जाए। इस मौके पर रामस्वरूप, धर्मबीर यादव झूक, बस्तीराम खैरवाल, बलवंत, लक्ष्मी नारायण, छोटेलाल, महाबीर सिंह ,जगदीश प्रसाद, आरएस यादव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


जानलेवा हो रहे लावारिस पशु
15 अप्रैल को लावारिस गोवंश ने चाय की दुकान चलाने वाले माधाराम सैनी को टक्कर मार दी थी। जिसमें माधाराम सैनी की एक दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह लावारिस गोवंशों ने यदुवंशी स्कूल के पास तीन लोगों पर हमला किया। तीनों को हल्की चोटें आई। लावारिस पशुओं का सबसे अधिक आतंक सब्जी मंडी एरिया में है। अब अनाज मंडी में अनाज की आवक के बाद पशु अनाज मंडी में भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


28 गोशालाओं के बावजूद कचरा खा रहा गोवंश
महेंद्रगढ़ में 28 गोशाला हैं। जिसमें हर साल करीब दो से तीन करोड़ रुपये का सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा समाज के लोग भी दान देते हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश सड़कों पर कचरा खाने को मजबूर है। जिसमें हर महीने दो से तीन लावारिस पशुओं की मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें