फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम युवा बनने के लिए रोजगार विभाग से रोजाना खाली हाथ लौट रहे बीए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आर्ट से ग्रेजुएशन करने वाले सैकड़ों आवेदक रोजगार विभाग से रोजाना वापस लौट रहे हैं। सक्षम युवा बनने के लिए आवेदन करने आने वाले युवाओं को पिछले 23 दिन से निराशा मिल रही है। बीए पास युवाओं को पांच नवंबर से सक्षम में आवेदन लेकर उनको 100 घंटे काम के बदले 7500 रुपये देने थे।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में सक्षम योजना शुरू की थी, जिसमें बेरोजगार युवाओं से 100 घंटे काम लेकर उनको बेरोजगारी भत्ते के साथ मानदेय भी देना था। पहले चरण में पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को इसमें शामिल किया गया। सक्षम स्कीम में पंजीकरण कराने वाले पीजी युवाओं को एक महीने में 100 घंटे काम करने पर नौ हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के दूसरे चरण में बीकॉम, बीएससी तथा बीए विद मैथ वाले बेरोजगार युवाओं को शामिल किया गया। जिनको 100 घंटे काम के बदले 7500 रुपये दिए जा रहे हैं। अब इस योजना के अंतिम चरण में आर्ट से ग्रेजुएशन करने वालों को लिया गया है। अक्तूबर में इसका एलान किया गया था। पांच नवंबर से ऐसे युवाओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जाने थे। करीब 23 दिन से बेरोजगार युवा रोजगार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सक्षम युवा के लिए शर्तें
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आवेदक की डिग्री हरियाणा की यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए
- आवेदक की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए
- आवेदक को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा
- किसी तरह का रोजगार नहीं होना चाहिए
- आवेदक को बेरोजगारी का शपथ पत्र देना होगा
- वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आवेदक के पास दो एकड़ कृषि भूमि या 10 लाख से अधिक की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी न हो

महेंद्रगढ़ में 1800 को मिल रहा बेरोजगारी भत्ता
महेंद्रगढ़ में करीब 1800 बेरोजगार भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। इन सभी बेरोजगारों को 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण न कराने पर भत्ता बंद हो सकता है। 10वीं पास बेरोजगार को कोई भत्ता नहीं मिलता। 12वीं पास को 900 रुपये मासिक भत्ता मिलता है। बीए पास को 1500 तथा पीजी को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलता है। यह भत्ता पंजीकरण के तीन साल बाद शुरू होता है।

रोजगार कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार हर साल करीब 400 लोग बेरोजगारों की लाइन में जुड़ जाते हैं। इस समय करीब एक हजार युवा सक्षम योजना के तहत पंजीकृत हैं। इन युवाओं को अलग अलग विभागों में भेजा गया है। रोजगार कार्यालय की ओर से विभागों की मांग के अनुसार सक्षम युवा उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यालय की ओर से आए लेटर के अनुसार पांच नवंबर से बीए पास युवाओं को सक्षम में शामिल किया गया है। इसका पंजीकरण हम कर रहे हैं। सक्षम योजना के लिए अभी ऑप्शन नहीं खुल रहा। यह मुख्यालय से ही शुरू किया जाना है। इस बारे में मुख्यालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही इसके शुरू होने की संभावना है।
- योगेश कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें