फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वें दिन रोडवेज की बस सेवा हुई सामान्य, कर्मचारी काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर 19वें दिन बसों का संचालन सामान्य दिनों की तरह हो गया। रोडवेज की 122 बसें लोकल के साथ लंबे रूटों पर तय समय के अनुसार चली है। दूसरी ओर ठेके पर रखे सभी चालकों-परिचालकों को रोडवेज ने हटा दिया है।
विज्ञापन

जीएम रोडवेज राजीव नागपाल ने बताया कि शनिवार 10 बजे से बसों का परिचालन सामान्य दिनों तरह हो गया। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। पहले दिन 122 बसों का संचालन हुआ है। जीएम ने बताया कि रविवार तक पूरी बसें चलनी शुरू हो जाएगी। डिपो में 141 बसें ऑन रोड रहती है। इसके अलावा रोडवेज ने ठेके पर रखे 227 कर्मचारियों की सेवाएं लेनी बंद कर दी। इससे बेरोजगारों में मायूसी है। दूसरी ओर सुबह रोडवेज के कर्मचारी जुलूस निकालकर बस स्टैंड से सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। जहां पर रोडवेज के नेताओं ने बिजली निगम के कर्मचारियों की उनकी हड़ताल में साथ देने पर धन्यवाद किया। इसके बाद सभी कर्मचारी बस स्टैंड पर वापस आ गए। बता दे क रोडवेज कर्मचारी निजी बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत लाने के विरोध में 16 अक्तूबर से हड़ताल पर चल रहे थे। जिस कारण रोडवेज की बस सेवा प्रभावित हो रही थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारी शनिवार को काम पर लौटे। रोडवेज में कुल 582 कर्मचारी है। इनकी जगह ठेके पर 227 कर्मचारी सेवाएं दे रहे थे। हड़ताल के दौरान करीब 40 बसों में तकनीकी खराबी आई गई थी। इसमें क्लच-प्लेट व इंजन में गड़बड़ी आई थी। शुक्रवार की रात से सभी बसों को चेक करने के बाद सड़क पर उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें