शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार का विशेष फोकस : शिक्षामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश या क्षेत्र के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उसके विकास का आधार होती हैं। बिना शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के किसी भी क्षेत्र का विकास और भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर एक महिला कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। वर्तमान सरकार के आने के बाद प्रदेश के उन इलाकों में भी कालेज बने हैं जहां वर्षों से लोग मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी निर्णय लिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि सरकार का प्रदेश के सभी गांवों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास है। सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर विशेष ध्यान है।