फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नर्सरी में 70 खिलाड़ी वाॅलीबॉल का ले रहे प्रशिक्षण

Mon, 26 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 17अर्जुन, तैराक - फोटो : mathura
विज्ञापन
नारनौल। गांव धोलेड़ा में वाॅलीबॉल और तैराकी के प्रशिक्षण के लिए दो खेल नर्सरी संचालित है। इसमें करीब 70 खिलाड़ी वाॅलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष कई खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया था। विभागीय खेल नर्सरी में भी करीब 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल नहीं होने के कारण फिलहाल खिलाड़ी गांव के तालाब में ही कोच के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। वहीं कई खिलाड़ी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं।





भविष्य में होने वाली अंडर-14 प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा हूं। खेल नर्सरी में कोच के मार्गदर्शन में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूं ताकि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सकूं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य है।-कवल प्रीत सिंह, वाॅलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन





सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता हूं। नियमित रूप से दौड, लंबीकूद और ऊंचीकूद सहित अन्य गतिविधियों का नियमित रूप से अभ्यास कर रहा हूं। वाॅलीबॉल के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी शुरू हो जाने के बाद इसका भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हूं। इससे अन्य गतिविधियों के अभ्यास में भी मदद मिल रही है।-चेतन, वाॅलीबॉल खिलाड़ी
-



गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया था, खेल में सुधार के लिए नियमित अभ्यास कर रहा हूं। आगामी दिनों में आयोजित होने वाली अंडर 17 प्रतियोगिताओं में पदक जीतना लक्ष्य है। वहीं सेना में भर्ती होने के लिए भी तैयारी कर रहा हूं।-तनीश, वाॅलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन



-

गांव में तैराकी के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी को शुरू किया गया है। इसके बाद मैं और साथी तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन स्विमिंग पूल नहीं होने के कारण गांव में स्थित तालाब में ही तैराकी का अभ्यास कर रहे हैं। तैराकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना लक्ष्य है।-अर्जुन, तैराक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें