फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंधी और बारिश से 200 कबूतरों की गई जान

Mon, 26 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 8नारनौल: नांगल चौधरी में आंधी की वजह से काल के ग्रास बने कबूतरों को दफनाते युवक।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। आंधी व बारिश की वजह से आमजन ही प्रभावित नहीं हुए बल्कि पक्षियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसा ही मामला नांगल चौधरी में सामने आया है, जहां करीब दो सौ कबूतरों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कस्बे के शिव मंदिर के पास ही काफी संख्या में सुबह मृत कबूतर मिले। इसके अलावा भी कई जगहों पर पक्षियों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रजापत, सनी प्रजापत, नीरज, नवीन, भावेष, आशीष शर्मा ने कबूतरों को दफनाया। युवाओं का कहना है कि रविवार सुबह जब वह उठे तो जगह-जगह कबूतर मृत पड़े हुए थे। जो कबूतर घायल थे उन्हें दाना पानी दिया। बता दें कि शनिवार रात करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें