फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में 686 व महिला कॉलेज में 768 विद्यार्थियों ने भरी फीस

विज्ञापन
महिला कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रथम सूची में स्थान प्राप्त करने विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है। अब विद्यार्थी फीस जमा करवाने के साथ-साथ अपने दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी 20 सितंबर तक जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

विभिन्न कॉलेजों में फीस के साथ दस्तावेज जमा करवाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। नारनौल पीजी कॉलेज अब तक स्नातक के विभिन्न संकायों के लिए 686 विद्यार्थियों ने फीस व दस्तावेज जमा करवाकर अपना दाखिला कंफर्म कर लिया है। जबकि महिला कॉलेज में प्रथम मेरिट सूची के 768 छात्राओं ने फीस के साथ दस्तावेज जमा करवाए हैं। प्रथम मेरिट सूची 13 सितंबर को जारी की गई थी। जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए 18 सितंबर तक फीस जमा करवाने की तिथि निर्धारित की गई थी। महिला कांस्टेबल की लिखित परीक्षा विभिन्न कॉलेजों में होने के कारण तीथि बढ़ाई गई है।
- पीजी कॉलेज के बीए संकाय में 369 सीट
नारनौल पीजी कॉलेज में अब तक 686 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाने के साथ-साथ अपने दस्तावेजों को जमा करवाकर अपना दाखिला कंफर्म कर लिया है। इनमें बीए संकाय में 291, बीकॉम में 86, बीबीए में 9, बीसीए में 18, नॉन मेडिकल में 199, मेडिकल में 71 तथा कंप्यूटर साइंस में 12 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। इस पर कॉलेज में बीए संकाय की 369, बीकॉम संकाय की 154, नॉन मेडिकल की 161, मेडिकल की 109, बीबीए की 31, कंप्यूटर साइंस की 28 व बीसीए की 22 सीटें रिक्त बची हैं।
विज्ञापन

- बीए संकाय में 345 सीट खाली
महिला कॉलेज नारनौल में प्रथम सूची में स्थान पाने वाली 768 छात्राओं ने दाखिले की फीस व दस्तावेज जमा करवाकर अपना दाखिला पक्का कर लिया है। कॉलेज में कला संकाय में 455, बीकॉम संकाय में 120, बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 108 तथा बीएससी मेडिकल संकाय में 85 छात्राओं ने फीस व दस्तावेज जमा करवाए हैं। इस प्रकार कॉलेज में अब बीए संकाय की 345, बीकॉम की 40, नॉन मेडिकल की 52 व मेडिकल 75 सीटें रिक्त बची है।
प्रथम मेरिट में शामिल विद्यार्थी अब 20 सितंबर अपनी फीस जमा करवा कर सकते हैं। फीस के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी कॉलेज में जमा करवानी होगी। जिसके बाद ही उनका दाखिला कंफर्म होगा। इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवाई है वह जल्द अपनी फीस करवा दें। - प्रो. सतीश सैनी, नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें