फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 कोरोना संक्रमित मिले, 68 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 67 नए कोरोना संक्रमित आए जबकि 68 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के कुल सक्रिय केस 297 हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 67 नए कोरोना संक्रमित केस आए है। अब जिले में कुल संक्रमित मामले 24217 हो गए है। जिनमें से 23816 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 158 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब जिले से 512028 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 486526 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 1231 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में 246000 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113453 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन

जिले में आए संक्रमितों की सूची
जिले में सोमवार को 67 नए कोरोना संक्रमित मामले आए है। इनमें मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल, मोहल्ला दयानगर नारनौल, मोहल्ला राव का नारनौल, नलापुर नारनौल, बैरावास, बलाह, बड़कोदा, बवाना, देवराली, धोलेड़ा, डुलाना, गढी रुथल, गणियार, गाहड़ा, हमीदपुर, झगडोली, कमानिया, झाड़ली, कपूरी, करीरा, कारोता, खैराना, खैरोली, खुड़ाना, कोटिया, माजरा चुंगी, मालड़ा सराय, अटेली मंडी, मोहनपुर, नांगल कालिया, निहालावास, निहालोठ, नूनी मोड़, पड़तल, पथरवा, राता खुर्द, रिवासा, सागरपुर, कनीना, सीहमा, सिरोही बहाली, सुरजनवास, ऊंची भांडोर, उनिंदा, भड़फ, भोजावास, बुचावास, चेलावास में 1-1, बेरी, धनोंदा, सीहोर, नांगल सिरोही, नांगल चौधरी में 2-2, महेंद्रगढ़ में 3 तथा थनवास में 5 कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें