फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत 62 नए कोरोना संक्रमित मिले,35 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता ही रहा है। शुक्रवार को भी जिले में 62 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अधिक सतर्कता बतरने की जरूरत है। वहीं जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2394 हो गई है। 35 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1856 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 535 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 62 केस आए हैं। इसमें 37 केस आरटी पीसीआर और 25 केस एंटीजन टेस्ट में आए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वालों का ब्योरा लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोग अधिक सतर्कता बरते। जिले में 11 सितंबर तक 97004 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 58327 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 41418 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1264 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को भी नारनौल शहर से कोरोना के अधिक केस आए। ऐसे में नारनौल के लोगों को विशेष सतर्कता की जरुरत हचै। शुक्रवार को हुडा सेक्टर में एक मरीज मिला है। पहले के संक्रमित के संपर्क में आने से मरीज बना। वहीं नारनौल पुलिस लाइन में दो पुलिस कर्मी
कोरोना मरीज मिले हैं,दोनों ट्रेनिंग पर आए हुए हैं। कैलाश नगर में पहले आए मरीज के संपर्क में आने से पांच लोग कोरोना मरीज मिले हैं। नारनौल अधिकांश मरीज एक दूसरे के संपर्क में आने से हुए हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से 11 कोरोना मरीज मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सीएचसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी कंटेनमेंट जोन से पॉजिटिव हुए हैं। सभी को कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा रेफर किया गया हैं। नांगल चौधरी में मिले पॉजिटिव के परिवार से दो लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी हैं, जो कि होम आईसोलेट हैं। वहीं एक मरीज छापड़ा बीबीपुर,बू ढ़वाल से एक, पटीकरा से दो व कोचिंदा से छह पॉजिटिव मिले हैं। मेडिकल टीम ने सिरोही बहाली के के अंतरगत 120 स्कूल टीचरों के सैंपल व नांगल चौधरी सीएचसी में 14 सैंपल कलेक्ट किए हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
नारनौल बाजार-2, हुडा सेक्टर नारनौल-1,मनु नगर नारनौल-1, नारनौल पुलिस लाइन-2, मोती नगर नारनौल-1, कैलाश नगर नारनौल-5, मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल-2, मोहल्ला खरखड़ी नारनौल-1, मोहल्ला नलापुर नारनौल-1, मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1, सिटी थाना-2, मियां की सराय नारनौल-2, मोहल्ला कोलियान नारनौल- 2, अटेली-3,शेखपुरा-1,बेगपुर-1, करेलिया बाजार महेंद्रगढ़-1,नांगल सिरोही-1,खातोद -1,जोनावास-2,नांगल चौधरी- 1, पटीकरा-2, बुढ़वाल-1, कोजिंदा-7,सिगड़ा-1, सुरजनवास- 2,बेवल-1,ढाणी किरारोद-1, छाबड़ा बीबीपुर-1, रिवासा-6, ऊंची भांडोर-1, बुचावास गोशाला-1,ताजीपुर-1,मुकुंदपुरा-1,रामपुरा-1,लावण-1,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें