फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 80 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में 80 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
शहीद भगत सिंह जन सेवा ग्रुप पाथेड़ा ने अरविंद हार्ट एवं मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल महेंद्रगढ़ के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र पाथेड़ा में नि:शुल्क हार्ट चेकअप कैंप आयोजित किया। इसमें करीब 80 मरीजों को शुगर, हार्ट, बीपी और फेफड़ों की बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया गया। कैंप का शुभारंभ हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक वत्स ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

डॉ. दीपक वत्स ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। प्रतिदिन योगासन करना चाहिए। हमारे घरों में गेहूं से तैयार भोज्य पदार्थ प्रयोग किए जाते हैं यदि आप कुछ दिन गेहूं वाले भोज्य पदार्थ छोड़ने पर हल्का महसूस करते हैं, तो संभव है कि आपको ग्लूटेन असहनशीलता की समस्या हो। उन्होंने बताया कि एक शोध में पता चला है कि करीब 10 प्रतिशत भारतीय आबादी ग्लूटेन से जुड़ी समस्याओं से ग्रस्त है। यदि इलाज न किया जाए तो यह स्थिति हृदय रोग या पेट के कैंसर तक को जन्म दे सकती है। ग्लूटेन एलर्जी, साधारण एलर्जी के विपरीत, आसानी से नजर नहीं आती। इसके लक्षण अन्य रोगों से मिलते जुलते होते हैं। जैसे सिर दर्द, पेट में मरोड़, पेट फूलना, चिंता, अवसाद आदि। इस मौके पर जिला पार्षद सतपाल तंवर, शहीद भगत सिंह जनसेवा ग्रुप के प्रधान बलबीर कौशिक, पीआरओ कुलदीप यादव, बीएमडी क्लब के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा, मयंक तंवर, आनंद परमार, देवेंद्र, विकास, बच्चन सिंह पंच, गजेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुखीलाल, बहादुर, राजेश और समस्त हास्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें