फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 6 दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और विमुक्त जातियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की आवेदन के महज छह दिन शेष बचे हैं। इसके तहत अब तक अनुसूचित जाति के 549 व ओबीसी के 961 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की अनुशंसा की गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि 28 फरवरी इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक है वे विद्यार्थी बिना किसी देरी के अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें, ताकि अंतिम समय में पोर्टल पर आने वाली तकनीकी बाधाओं से बचा जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने इस सत्र में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शून्य शुल्क पर दाखिले की विशेष व्यवस्था भी की है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र बिना किसी अग्रिम राशि के अपनी शिक्षा सुचारू रूप से जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार यह वार्षिक सहायता राशि 2,500 रुपये से लेकर 13,500 रुपये तक तय की गई है, जिसमें दिव्यांग विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान करने का भी प्रावधान है।

नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, परंतु इसके लिए बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।

प्रशासन ने इस बार सत्यापन प्रक्रिया के लिए भी कड़े निर्देश दिए हैं। शिक्षण संस्थानों को आवेदन प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी।
इसके बाद जिला और राज्य स्तर से स्वीकृति मिलते ही मात्र चार दिनों के भीतर पैसा सीधे छात्र के खाते में जमा कर दिया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आ रही है तो वह जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थित अंत्योदय केंद्र पर जाकर सहायता ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें