फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम के लिए ध्वजा के साथ रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। हारे का सहारा ग्रुप सतनाली की ओर से रविवार को चौथी श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की ओर से सतनाली के मुख्य मार्गों से होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुए। ध्वजा यात्रा में 101 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हारे का सहारा ग्रुप सदस्य विनोद, राजेश संपत नेहरा, डॉ. अरुण ने बताया कि यात्रा खाटू श्याम मंदिर सतनाली से चौथी श्री श्याम ध्वजा व शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सतनाली के अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन मार्ग, रेस्ट हाउस मार्ग, खोखा मार्केट, लुहारू चौक होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुई।
उन्होंने बताया कि वीरवार को श्री श्याम मंदिर सतनाली में श्री श्याम ध्वजा स्थापित की गई थी। रविवार को पूजा पाठ करके 101 श्रद्धालुओं को ध्वजा दी गई। उसके बाद खाटूधाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु डीजे के साथ बाबा के भजनों पर झूमते हुए निकले। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें