जिले में मंगलवार को 51 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3685 हो गई है। वहीं मंगवार को 45 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3277 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 401 केस अभी भी एक्टिव हैं।
मंगलवार को सेक्टर की एक छह माह की गर्भवती महिला भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली है। वहीं एक दुकानदार भी कोरोना मरीज मिला है। इसके अलावा शहर के स्लम एरिया से चार कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें गणेश कॉलोनी समेत स्लम एरिया से चार मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब इस क्षेत्र सेे भी कोरोना के केस आने लगे हैं। अब इन एरिया में हेल्थ विभाग एंटीजन टेस्ट कराएगा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में छह अक्टूबर तक 104441 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 63946 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 63901 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1093 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष हैं। बता दें कि बीच में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट आई थी। लेकिन, अब दोराबा से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर ज्यादा गंभीर होना होगा।
कोरोना संक्रमित की सूची:- नारनौल हाउसिंग बोर्ड-2,मोहल्ला चौधरियान-1,मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-2,गोमली-1, ढाणी आकोदा-4, बसई -2, हाजीपुर-3, हुडा सेक्टर नारनौल-2,सिलारपुर मेहता-4,मंडलाना-3,मोड़ी -3, गुढ़ा-3,सतनाली-1,अमरपुर जोरासी-1, बैरावास-4, मोहल्ला शास्त्री नगर नारनौल -4, मोहल्ला खरखड़ी-1,डोहर मोहनपुर-1,बुढ़वाल-1,भांखरी-1, नांगल नुनिया-7
--