फोटो 3751 फुट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देते कलाकार।स्रोत कमेटी
नारनौल। शोभा सागर में दशहरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। विजय जुलूस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव संघी एडवोकेट ने बताया कि 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले को कलाकार ले आए हैं। और उसमें पटाखे भरकर अंतिम रूप दे चुके हैं।
क्लब के सदस्यों की देखरेख में वीरवार सुबह से रावण को शोभा सागर पार्क में खड़ा किया जाएगा। अधिवक्ता केशव संघी ने बताया कि विजय जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहेंगे। इसको लेकर कोर कमेटी बनाई हैं ताकि महोत्सव को विराट रूप दिया जा सके।
संयोजक प्रवीण संघी ने बताया कि विजय जुलूस में राजा राम व उनकी सेना सहित रावण के किरदार श्री नारायण सेवा समिति, नई मंडी वाली रामलीला के पात्र निभाएंगे। राजस्थान से आए कलाकार सुनील ने बताया कि रावण के पुतले बनाने के लिए कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पुतले के आकार और उसे बनाने के तरीके पर निर्भर करता है। बड़े पुतलों के लिए इस्तेमाल होने वाले उत्पाद में पुतले के कंकाल के लिए बांस की पतली पट्टियां या लकड़ी का उपयोग किया जाता है।