फोटो 15भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालुजन। स्वय
मंडी अटेली। गांव खोड़ में समाजसेवी कुलदीप सिंह ठेकेदार के सौजन्य से गांव के प्राचीन श्री ठाकुर जी मंदिर में चिलाय माता व जीण माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया।
ग्रामीणों ने पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ कर व कलश यात्रा निकालकर माता की मूर्तियों की स्थापना करवाई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया। समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अतरलाल ने कहा कि धर्म उन्नति का मार्ग है, जो व्यक्ति धर्मपथ पर चलता है, वह सदैव तरक्की और खुशहाली प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह आयोजित करने से हमें प्रकृति व परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर रामप्रसाद सिंह, राजकुमार, सूबेदार सुमेर सिंह व सूबेदार कृष्ण सिंह सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे।