फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई की प्रथम मेरिट सूची में 452 विद्यार्थी चयनित

Sun, 30 Jun 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय आईटीआई में उपलब्ध 21 ट्रेड में दाखिले के लिए अंतिम तिथि तक कुल 5743 आवेदन आए। शुक्रवार को प्रथम मेरिट सूची घोषित की गई जिसमें विभिन्न ट्रेड में 452 छात्रों का चयन हुआ। इनमें 40 छात्रों ने शनिवार तक फीस जमा करवा कर दाखिला ले लिया है।
महिला आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड में 28 जून को घोषित प्रथम मेरिट सूची में 101 छात्राओं का चयन हुआ है। इसमें से शनिवार तक करीब 22 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। मेरिट सूची में चयनित छात्रों को दाखिले के लिए दस्तावेज के सत्यापन का कार्य 28 जून से 2 जुलाई तक व दाखिले के लिए फीस 28 जून से 3 जुलाई तक जमा करवाना अनिवार्य है। इसके साथ ही छात्र फीस भी आईटीआई में ही जमा करवा सकते हैं। जिसके लिए छात्र के पास डेबिट, क्रेडिट और यूपीआई आईडी में से एक होना आवश्यक है। रविवार को अवकाश के दिन भी दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

6 अगस्त तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया : राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया आगामी 6 अगस्त तक जारी रहेगी। हाल ही में प्रथम मेरिट सूची को घोषित किया गया है और 3 जून तक प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्रों का दाखिला किया जाएगा। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची 9 जुलाई को, तीसरी मेरिट सूची 18 जुलाई को व चौथी मेरिट सूची 30 जुलाई को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें दूसरी सूची में चयनित छात्र 9 से 13 जुलाई तक , तीसरी मेरिट सूची में चयनित छात्र 18 जुलाई से 23 जुलाई तक व चौथी मेरिट सूची में चयनित छात्र 30 जुलाई से 6 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करवा सकते हैं। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें