महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे चरण के दाखिले के दूसरे दिन शनिवार को 35 विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे लेकिन 28 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 309 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी।
महेंद्रगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई में 309 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। शनिवार को अवकाश के दिन महेंद्रगढ़ आईटीआई में विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आईटीआई में 35 विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2 विद्यार्थियों को दस्तावेज व आवेदन फार्म में त्रुटि होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया। 5 विद्यार्थी लौट गए। 28 विद्यार्थियों का दाखिला किया गया।
बताया कि जिन विद्यार्थियों के आवेदन में त्रुटि है, वे खुद विभाग की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डालकर उसे ठीक करा सकते हैं। तीन से अधिक त्रुटि होने पर विद्यार्थी खुद सीएससी सेंटर या अपने मोबाइल के जरिये विभाग की वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। 24 घंटे के दौरान विभाग की ओर से उनकी त्रुटि सही कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 13 विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिला लिया।
-
ट्रेड वाइज दाखिले की स्थिति :
ट्रेड दाखिला
इलेक्टि्रशियन 13
मशिनिस्ट 2
इलेक्ट्रोनिक्स मशीन 0
टीपीईएस 0
फाउंडरी मैन 0
सीट मेटल 3
डीएमएम 1
फीटर 0
कोपा 0
एमएमवी 3
वेल्डर 1
पलंबर 0
सोयल टेस्टिंग 0
डीएमसी 1
वायरमैन 2
आर एंड एसी 0
एमसीईए 0
पीपीओ 0
कारपेंटर 1
स्टेनों हिंदी 1
ट्रैक्टर मैकेनिक 1