फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित बनकर शिक्षक से ठगे 44 हजार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव जैलाफ निवासी शिक्षक राकेश से धोखाधड़ी कर खाते रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिक्षक ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें फोन करने वाले अनिल नामक व्यक्ति ने उसका परिचित बताया तथा कहा कि उसका स्वयं को मोबाइल काम नहीं कर रहा है इसलिए दूसरे के नंबर से फोन कर रहा हूं। उस व्यक्ति ने किसी आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए उसे खाते में पैसे डालने के लिए कहा। तो शिक्षक ने बताया कि उसके पास तो साधारण मोबाइल है।
इस पर उक्त अनिल ने कहा कि वह अपने किसी साथी का फोन लेकर पैसा डाल दे। फिर शिक्षक ने अपने साथी अध्यापक का मोबाइल लेकर उसके फोन पे के माध्यम से उस व्यक्ति द्वारा भेजी गई यूपीआई आईडी पर तीन बार करके 10000, 30000 एवं 4000 रुपये भेज दिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। शक होने पर शिक्षक ने अनिल नारनौल जिसे वह निजी तौर पर जानता है के मोबाइल पर पैसे पहुंचने के बारे में पूछा तो उसने बिलकुल अनभिज्ञता जताई और कहा कि उसने इस तरह की कोई भी कॉल नहीं की। इसके बाद अनिल नामक व्यक्ति के नंबर पर बात करनी चाही तो उसने उसके नंबर को ब्लाक कर दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें