जिले में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 23 हो गए है। वहीं शुक्रवार को पांच मरीजों के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे गई।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मिले चार संक्रमितों के साथ कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24741 हो गई है। इनमें से 24554 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 164 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। जिले में 11 मार्च तक 249549 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 115113 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 540145 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1562 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ और सिलापुर में 1-1 तथा डालनवास में 2 संक्रमित मिले। संवाद