फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 30 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17अटेली में रक्तदान करता युवा। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर सिंह चौहान व दिवगंत हर्षवर्धन चौहान की स्मृति में गांव कांटी में स्क्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। नागरिक अस्पताल व रेडक्रॉस सोसायटी की टीम के चिकित्सक की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांटी गांव के सरपंच देवी सिंह ने कहा कि रक्तदान जैसे समाज हित के कार्य करने चाहिए। यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसका दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है। रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष भर में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके आयोजक भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह सहित गिरिराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, मनमोहन वर्मा व जय भगवान के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें