फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 दिन बाद पहुंचे 29 किसान, 605 क्विंटल की खरीद

विज्ञापन
फोटो संख्या:-76 कनीना ​स्थिति चेलावास मंडी में सरसों की खरीद करते अ​धिकारी---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी समर्थन मूल्य पर गत 15 मार्च से खरीद शुरू करने के 10 दिन बाद आखिर कनीना मंडी में सरसों की आवक हुई। पहले दिन 29 किसानों ने 605 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं, महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में 10वें दिन भी जिम्मेदारों को किसानों का इंतजार रहा। हालांकि, अभी किसान तेजी से सरसों की थ्रेसिंग में जुट गए हैं। आगामी दो-तीन दिन में तेजी से आवक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिले में इस बार 2.70 लाख एकड़ में सरसों की फसल है। सरसों की कटाई का काम पूरा हो चुका है अब किसान फसल को सुखाकर थ्रेसिंग में तेजी ला रहे हैं। महेंद्रगढ़ व सतनाली की मंडियों में हैफेड व वेयरहाउस द्वारा खरीद की जाएगी। मंगलवार को कनीना मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू की गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि सरसों खरीद के पहले दिन 29 किसानों से 605 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल रखा हुआ है। कनीना क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं की फसल करीब 9500 हेक्टेयर व 19500 हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की गई थी। किसान सरसों फसल कटाई व कढ़ाई में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें