फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित कैंप में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त अजय कुमार-- - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को न्यायिक परिसर महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले कैंप कार्यालय में इस बार 28 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं में से अधिकांश जमीनी विवाद, रास्तों, नालियों, बीपीएल राशन कार्डों, कब्जे से संबंधित, पेंशन बनवाने संबंधित थी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लोगों द्वारा रखी समस्याओं के शीघ्र समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इन नीतियों को लागू करने का काम अधिकारियों का होता है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें।
यह शिकायतें अपने विभाग के कर्मचारी के भरोसे नहीं छोडें तथा इनको अधिकारी स्वयं गंभीरता से निपटाएं। सरकार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में यह कैंप कार्यालय इसी उद्देश्य के लिए लगाया गया है ताकि लोगों को नारनौल न जाना पड़े। इस मौके पर एसडीएम दिनेश, बीडीपीओ निशा तंवर, बीडीपीओ सतनाली धर्मबीर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सरला यादव, सुपरिटेंडेंट सुदेश पुनिया, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें