फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन में खोले जाएंगे आठ करोड़ रुपये के 25 टेंडर

Mon, 11 Nov 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सरकार यानी नगर पालिका (नपा) ने विकास के दावों को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। लंबे समय से शहर की बदहाल सड़कों से परेशानी उठा रहे शहरवासियों को जल्द ही गड्ढों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से आगामी तीन दिनों के समय में 32 सड़कों व गलियों के निर्माण के लिए करीब आठ करोड़ रुपये के 25 टेंडर खोले जाएंगे। जिम्मेदारों का दावा है कि दस दिन में सभी प्रक्रिया पूरी कर एक माह के समय में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
इन 32 सड़कों में शहर के वार्डों के अलावा प्रमुख सड़कें शामिल की गई हैं। इन टेंडरों में दो लाख रुपये से नीचे के निर्माण वाली सड़कों को एक ही टेंडर में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में उन सड़कों पर काम होगा जो पांच साल या इससे अधिक समय पूर्व बने थे। शहर में पिछले दस सालों के दौरान सड़कों का निर्माण तो दूर जिम्मेदार पेचवर्क तक नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन


-
प्रथम चरण में यह होंगे काम
राव बहादुर सिंह की कोठी से सब्जी मंडी गेट तक, वाल्मीकि मंदिर से 11 हट्टा बाजार तक, साईं मंदिर से पुराना महिला महाविद्यालय, वाल्मीकि मंदिर से विजय पार्षद के मकान तक, भाई रामसिंह की कोठी से मोहल्ला सराय नारनौल रोड, बालाजी चौक से प्याऊ तक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा डोर-टू डोर कचरा प्रबंधन, शहर में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, मसानी चौक से हाईपर जिम तक सड़क निर्माण के टेंडर एक सप्ताह में लगा दिए जाएंगे।


दो साल में दस बैठक, 20 सड़कें व 220 गलियों के निर्माण के हुए प्रस्ताव
नगर पालिका सदन की गत दो साल में कुल दस बैठक हुई। इनमें साधारण, वित्तीय व बजट की बैठकें शामिल हैं। इनमें 20 मुख्य सड़कों तथा 15 वार्डों की 220 गलियों के नव निर्माण व मरम्मत के प्रस्ताव पास किए जा चुके हैं। हालांकि इनमें से 25 गलियों व सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए करीब आठ करोड़ के टेंडर हो चुके हैं। वहीं 15 करोड़ का डोर-टू डोर, 1.50 करोड़ से शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने, 3.25 करोड़ से मसानी चौक से 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण, 5 करोड़ की लगात से नपा का नया आधुनिक भवन व 2.50 करोड़ से सामुदायिक भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन अधिकांश कार्याें पर नपा की ओर से टेंडर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।



नगर पालिका की ओर से गत माह टेंडर लगाए गए थे। दो-तीन दिन में टेंडर खोलकर अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। टेंडर अलॉट करने के बाद सड़कों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। प्रथम चरण में जो सड़कों पांच साल या इससे अधिक समय पहले बनी थी उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। शहर में विकास को लेकर अब योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्रथम चरण में सड़कों की दशा सुधारने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये के 25 टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें