फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोकुलपुर के पास गाड़ी से 22 पेटी अंग्रेजी शराब बारामद

Thu, 20 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। सीआईए पुलिस नारनौल एक गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार शाम को गोकुलपुर के पास नाकाबंदी करके एक टेंपो से 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कनीना चौक अटेली पर धर्मेंद्र सिंह उर्फ डीके निवासी डूडिमा की ढाणी जिला झुंझुनू ने अपनेटेंपो में अवैध शराब भरकर रेवाड़ी से अटेली होते हुए जयपुर जाएगा। इस पर पुलिस ने गोकलपुर के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इस पर टेंपो रेवाड़ी की तरफ से पुल के नीचे से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने टेंपो को रुकने का ईशारा किया तो चालक अपने टेंपो को वापिस मोड़ने लगा, मगर पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह उक्त बताया। पुलिस ने टेंपो के अंदर देखा तो 22 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया की चालक शराब अपने मालिक के कहने पर रेवाड़ी से गुजरात लेकर जा रहा था। अटेली पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Next
AU ऐप में पढ़ें