फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में डीएवी व एचपीएस के बच्चे छाये

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध में डीएवी और एचपीएस के बच्चे छाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति ने निजामपुर रोड पर स्थित एमएएसडी पब्लिक स्कूल में रविवार को देश प्रेम प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सुबह के समय निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके बाद ‘हम भी बने देशभक्त कैसे’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेश चौधरी रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को देश के प्रति निष्ठा रखनी चाहिए और अधिक से अधिक स्वदेशी सामान प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने देश भक्ति गीत भी सुनाया। उन्होंने स्वेदशी सामान प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम मेें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के सहप्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि सबसे पहले देश के सभी नागरिकों का देश के प्रति प्रेम होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पार्षद किशन लाल सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कड़ी में समिति के तत्वावधान में देश प्रेम प्रेरणा उत्सव के अंतर्गत एमएएसडी पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता सुबह 9 से 10 बजे तक हुई। इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों से नौंवी और दसवीं कक्षा के वरिष्ठ वर्ग में, जबकि सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया। निबंध का विषय स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और देश प्रेम रहा। निर्णायक की भूमिका पूर्व प्रिंसिपल गजानंद कौशिक और डॉ. पंकज गौड़ ने निभाई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल से उर्वशी प्रथम और एचपीएस स्कूल से चिराग द्वितीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल से अंजली प्रथम और एचपीएस स्कूल से रितु द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर एमएएसडी स्कूल के प्रशासक हरीश गुप्ता, प्रिंसिपल राजेश शर्मा, घनश्याम भारद्वाज, सीताराम शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें