सामाजिक जागरूकता रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन मिशन के तहत रविवार को साइकिल सोशल क्लब, सड़क सुरक्षा संगठन और एंटी क्राइम यूथ क्लब के सदस्यों ने 61वीं सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। इसे जयप्रकाश और अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हुडा सेक्टर मुख्य द्वार से आरंभ हुई रैली सेक्टर, चमत्कारी बालाजी मार्ग और सिंघाणा रोड होते हुए केसरियाधाम रघुनाथपुरा पहुंची। यहां सफाई की गई और पेड़-पौधों को पानी दिया गया। रैली के समापन अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठि में वरिष्ठ आरएसओ नरेश गोगिया और निशांत यादव ने निजामपुर रोड स्थित गो चिकित्सालय में घायल और बीमार गायों की सहायता के लिए चलाए गए दान अभियान में दान देने वाले सहयोगियों का धन्यवाद दिया। साथ ही गो चिकित्सालय प्रबंधन कमेटी को 28750 रुपये नगद और 8250 रुपये की दवाइयां उपलब्ध करवाईं। रैली में वरिष्ठ आरएसओ बलदेव सिंह चहल, यशवंत सिंह, डा. कृष्णा आर्य, यशपाल आर्य, गौरव शर्मा, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, जयप्रकाश, निशांत यादव, कमल सैनी, यशपाल सिंह, दीपक सिंघल, नरेश गोगिया, निशांत, आशीष शर्मा आदि ने सहयोग दिया।