नारनौल। स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित 210 विद्यार्थियों ने दाखिला प्राप्त किया है।
राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी की 510 सीट पर दाखिले होने हैं। एमएससी बॉटनी व एमएससी जूलॉजी में 20-20 और जियोलॉजी में 30 सीट उपलब्ध हैं।
सभी 11 कोर्स में 40-40 सीट उपलब्ध हैं। प्रथम मेरिट सूची को 31 जुलाई को जारी किया गया था, जिसमें चयनित छात्रों को दाखिले के लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त तक फीस व दस्तावेज जमा करवाने थे।
प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्रों द्वारा 4 अगस्त तक एमए अंग्रेजी में 13, एमए हिंदी में 13, एमए इतिहास में 21, एमएम राजनीति विज्ञान में 20, एमए संस्कृत में 23, एम कॉम में 22, एमएससी बॉटनी में 10, एमएससी केमिस्ट्री में 20, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 10, एमएससी ज्योग्राफी में 10, एमएससी जियोलॉजी में 13, एमएससी जूलॉजी में 11, एमएससी गणित में 21 और पीजीडीसीए में 7 सीट पर दाखिले हुए हैं।
वहीं प्रथम मेरिट सूची में जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ था और दाखिले के लिए आवेदन किया था। उन छात्रों को मंगलवार को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत 14 कोर्स में 114 सीट अलॉट की गई है। दाखिले के लिए छात्रों को मंगलवार को ही फीस जमा करवाना अनिवार्य है। वहीं शेष रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे।