फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहली मेरिट सूची में 210 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16महिला कॉलेज में फिजिकल काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच करते स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रथम मेरिट सूची में चयनित 210 विद्यार्थियों ने दाखिला प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 पीजी की 510 सीट पर दाखिले होने हैं। एमएससी बॉटनी व एमएससी जूलॉजी में 20-20 और जियोलॉजी में 30 सीट उपलब्ध हैं।
सभी 11 कोर्स में 40-40 सीट उपलब्ध हैं। प्रथम मेरिट सूची को 31 जुलाई को जारी किया गया था, जिसमें चयनित छात्रों को दाखिले के लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त तक फीस व दस्तावेज जमा करवाने थे।


प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्रों द्वारा 4 अगस्त तक एमए अंग्रेजी में 13, एमए हिंदी में 13, एमए इतिहास में 21, एमएम राजनीति विज्ञान में 20, एमए संस्कृत में 23, एम कॉम में 22, एमएससी बॉटनी में 10, एमएससी केमिस्ट्री में 20, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 10, एमएससी ज्योग्राफी में 10, एमएससी जियोलॉजी में 13, एमएससी जूलॉजी में 11, एमएससी गणित में 21 और पीजीडीसीए में 7 सीट पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं प्रथम मेरिट सूची में जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ था और दाखिले के लिए आवेदन किया था। उन छात्रों को मंगलवार को फिजिकल काउंसिलिंग के तहत 14 कोर्स में 114 सीट अलॉट की गई है। दाखिले के लिए छात्रों को मंगलवार को ही फीस जमा करवाना अनिवार्य है। वहीं शेष रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें