फोटो नंबर- 25शिविर में रक्तदान करते सिकंदर गहली व अन्य।स्रोत-प्रवक्ता
- फोटो : परिजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस।
नारनौल। माता सती वेलफेयर समिति गहली की ओर से आयोजित शिविर में 205 लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर समिति के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी सिकंदर गहली की ओर से जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह चौटाला के 64वें जन्मदिन पर आयोजित किया गया था।
शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे वरिष्ठ नेता अभिमन्यु राव ने किया। शिविर में पहले 64 किलो का केट काटा गया तथा डाॅ. अजय सिंह चौटाला की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। शिविर में युवाओं ने 205 यूनिट रक्त दान कर नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम संयोजक सिकंदर गहली ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है। रेवाड़ी टीम ने 105 यूनिट तथा नारनौल टीम ने 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया है। कार्यक्रम में राव सुरेश शास्त्री, एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, रामकुमार, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद