फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के साथ अभद्रता करने पर इनेलो प्रत्याशी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह फौजी को अपने समर्थकों के साथ एसडीएम विनेश कुमार का घेराव करना महंगा पड़ गया। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने बलवान सिंह फौजी के खिलाफ महेंद्रगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
एसडीएम विनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को बतौर प्रशासनिक अधिकारी किसानों को बारदान वितरित करवा रहे थे। इसी दौरान बलवान सिंह फौजी वहां आ गया। उसने किसानों को उल्टी सीधी बात बोलकर भड़काना शुरू कर दिया। उनकी सरकारी गाड़ी पर जोर-जोर से मुक्के मारने लगा। साथ ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने लगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान पब्लिक को भड़काना और प्रशासनिक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करना आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन

यह था मामला:
24 अप्रैल को सुबह के समय एसडीएम विनेश कुमार किसानों की समस्या की सूचना पाकर हुडा सेक्टर में बनाए अस्थायी मंडी में पहुंचे थे। किसानों ने एसडीएम को बारदाना नहीं मिलने, व्यापारियों की खराब सरसों खरीदने, समय पर उठान नहीं होने आदि समस्याओं के बारे में अवगत करवाया था। इस मौकेे पर एसडीएम ने हैंडलिंग एजेंट को फटकार लगाई थी। किसानों को बारदाना देने और समय पर उठान करवाने के आदेश दिए थे। इसी बीच इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह और उनके समर्थक वहां पहुंचे। एसडीएम के समक्ष उन्होंने किसानों की समस्या उठाई। साथ ही यह भी कहा कि किसानों की फसलों का उठान आज शाम तक होना चाहिए। एसडीएम ने उनको समझाया कि उनकी समस्या सुन ली गई और काम सुचारु रूप से शुरू हो गया है। जब एसडीएम यह कहकर गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो इनेलो प्रत्याशी बलवान सिंह फौजी और उनके समर्थकों ने एसडीएम की गाड़ी का घेराव कर लिया था । ।
हमारे पास एसडीएम की शिकायत आई थी। उनकी शिकायत के आधार पर बलवान फौजी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पब्लिक को भड़काने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

हमने किसी को नहीं भड़काया। मैंने तो एसडीएम से यह ही पूछा था कि किसान पांच दिन से बैठे हैं उनकी फसल कब बिकेगी। जब उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो हम उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए थे। सरकार साधारण आदमी को दबाने की कोशिश कर रही। - बलवान फौजी, इनेलो प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें