अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए जिले के सभी खंडों पर बच्चों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। जिले में 2196 बच्चों ने आवेदन किया है। वहीं, 131 बच्चों के आवेदन अधूरे पाए गए हैं। इन बच्चों ने फार्म ऑनलाइन जमा नहीं हुए हैं।
नोडल अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली,कनीना और नांगल चौधरी खंडों पर बच्चों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरा बच्चों को आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का रिपोर्ट कार्ड व पंजीकरण फार्म की छाया प्रति लेकर आनी होगी। पंजीकरण फार्म पर फोटो चस्पा होनी चाहिए। बच्चों को परीक्षा में पेंसिल, रबर और हार्ड बोर्ड लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को होन वाले असेसमेंट टेस्ट के लिए अनुक्रमांक जारी हो गए हैं। रतन सिंह ने बताया कि असेसमेंट टेस्ट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। असेसमेंट टेस्ट का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित होगा। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पहली सूची 19 अप्रैल को जारी होगी। स्कूलों में दाखिले के लिए पहली सूची के दाखिले 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होंगे। दूसरी दाखिला सूची 25 अप्रैल को जारी की होगी। दूसरी सूची के दाखिले 29 अप्रैल से एक मई तक होंगे।
ब्लॉक- कक्षा 2-कक्षा 3-कक्षा 4-कक्षा 5, कक्षा 6, कक्षा 7, कक्षा 8, कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11, कक्षा 12 योग
नारनौल- 55-79-57-70-76-82-80-70-48-55-13-685
अटेली- 31-32-49-30-48-34-43-29-15-23-06-340
महेंद्रगढ़- 64-62-58-75-84-76-76-63-20-57-03-638
नांगल चौधरी- 14-11-13-17-13-21-08-06-02-05-04-114
कनीना- 35-36-42-56-64-46-59-38-17-22-04-419
योग- 119-220-219-248-285-259-266-206-102-162-30
सेंटर
- सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) नारनौल
- मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़
- चंपादेवी राजकीय स्कूल अटेली
- सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) - नांगल चौधरी
- सीनियर सेकेंडरी स्कूल( बाल) - कनीना