टाइगर क्लब की बैठक लेते प्रधान राकेश यादव।
- फोटो : Narnol
नारनौल। टाइगर क्लब की एक बैठक वीरवार को रेवाड़ी रोड पर मुख्य संरक्षक राकेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 18वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां को चर्चा की गई। राकेश यादव ने बताया कि 7 अक्तूबर से 15 अक्तूबर नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव में 7 अक्तूबर को मां चामुंडा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इसमें मुख्य आकर्षण 251 फुट लंबा माता का ध्वज रहेगा। प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम संयोजक हेमंत जैन ने बताया कि दुर्गा पुजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
क्लब के प्रधान जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 7 अक्तूबर मोहन सागर और पिंकी चावला दिल्ली से, 8 अक्तूबर बेबी लक्की और आकाश गौड़ दिल्ली से, 9 अक्तूबर विकास जांगिड़, परमानंद वर्मा और जय महाकाल ग्रुप झांकी रेवाड़ी, 10 अक्तूबर को कुकिंग राजस्थानी और गीता बावरी दिल्ली, 11 अक्तूबर कुमार रोहन, योगी अरमान और सुमन कंवर पलवल, 12 अक्तूबर नवीन वशिष्ठ, शिवा और भावना दिल्ली, 13 अक्तूबर संजय वर्मा, दीपक वालिया और ममता वाजपेई जयपुर से मुख्य भजन कलाकार होंगे। संरक्षक नरेंद्र बंसी व कोषाध्यक्ष अमित ने बताया कि 5 फुट की 8 प्रकार की मिट्टी से निर्मित मूर्ति का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। डॉ. शिव कुमार ने बताया कि माता रानी के विसर्जन पर 21 झांकियां निकाली जाएगी।