फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों के परमिटों को रद्द करने सरकार, अन्यथा 5 को होगा चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर नारनौल बस डिपो कार्यशाला में मंगलवार को कमेटी के प्रधान शक्ति सिंह व विजय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रांतीय नेता बाबूलाल यादव एवं अनूप सहरावत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सात सौ बसें प्राइवेट रूट पर उतारकर रोडवेज विभाग को बंद करने का प्रयास कर रही हैं। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
कमेटी ने रोडवेज हित में सरकार के खिलाफ पांच सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया। जिसको सफल बनाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी का जीप जत्था पूरे हरियाणा में डिपो, सब डिपो में पहुंचकर कर्मचारियों को प्रेरित करेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हठधर्मिता के चलते कई दौर की बातचीत में समझौता होने के बावजूद सरकार उसे लागू न करके टकराव का रास्ता अपना रही हैं। हरियाणा में कोई भी वर्ग चाहे किसान, व्यापारी, छात्र, कर्मचारी या मजदूर हो वह रोडवेज सुविधा के पक्ष धर हैं। सरकार जान बूझकर घाटे का बहाना बनाकर इसे पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती हैं। जबकि लगभग 40 कैटेगिरी रोडवेज में फ्री या रियायती दर पर सफर करने के बावजूद घाटे में नहीं हैं। विभाग में वर्कशॉप की भर्ती हुए करीब 27-28 साल हो गए हैं। लगभग 500 बसें स्टाफ के अभाव में रोड पर नहीं चल पा रही हैं। उल्टा कर्मचारियों को आंदोलन करने से मना करने के लिए निलंबन नोटिस देकर डराने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर समय रहते सरकार अपनी हठधर्मी छोड़कर कर्मचारियों की 16 सूत्रीय मांग पर बातचीत के माध्यम से हल करें। अन्यथा पांच सितंबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। मीटिंग को प्रधान हवा सिंह, जसवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, सोमदत्त, हंसराज, रामबीर, अतर सिंह, बाल किशन, बहादुर सिंह, राजीव, ललित व करतार सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें