फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा को हथकड़ी पहनाई भी नहीं उससे पहले ही घबरा गए हैं: रामबिलास शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि वो कभी किसी को गाली नहीं देते। 10 वर्ष का हिसाब लेना हमारा धर्म भी है और कर्म भी है। उन्होंने कहा कि अभी तो हुड्डा को हमने हथकड़ी पहनाई भी नहीं है उससे पहले ही वो घबरा गए हैं।
उन्होंने कहा कि पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा, एक-एक मिनट का हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। मंत्री सोमवार को महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में कंप्यूटराइड रेज सिस्टम (सीआरएस) और बोरवेल का उद्धघाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेस के सामने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अच्छे तो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हैं जो कृष्ण नगर में गीता का पाठ करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली में राष्ट्रीय गान के अपमान को लेकर क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि शहीद राव तुलाराम महेंद्रगढ़ के नहीं बल्कि पूरे देश के शहीद हैं। उनके यहां किसी समारोह पर तुलाराम की प्रतिमा पहचान एक परंपरा बनी हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, भैरों सिंह शेखावत जितने भी नेता आए उन्होंने शहीद राव तुलाराम का सम्मान किया। जब वो भी मंत्री बनकर आए या अध्यक्ष बनकर आए तो सबसे पहले तुलाराम को माला पहनाई। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नसीहत दी कि वे शहीद का सम्मान करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम में पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने जनक्रांति रैली का आयोजन किया था। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंहु हुड्डा ने शिक्षामंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि शिक्षामंत्री मुझे गाली देते हैं। उन्हें गाली पर ध्यान न देकर विकास पर ध्यान देना चाहिए। उसी को लेकर शिक्षामंत्री रामबिलास ने हुड्डा पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें