फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा की रेतीली धरती की प्यास बुझाने की कसक: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति रथ यात्रा पांचवें चरण में सोमवार को महेंद्रगढ़ से नांगल चौधरी हलके में राजस्थान सीमा से सटे गांव रायमलिकपुर पहुंची। रथ यात्रा रायमलिकपुर के बाद काफिले के साथ बुढ़वाल, डाकौदा, नांगल चौधरी, कमानिया, नांगल दर्गू, निजामपुर चौक से होती हुई गोद बलाहां गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि इस इलाके में सबसे गंभीर समस्या पीने के पानी की थी। जिसका उन्होंने 164 करोड़ रुपये की लागत से समाधान किया पर अभी वीरों की यह धरती सिंचाई के पानी से वंचित है। उनकी ये कसक आज भी अधूरी है। बेशक इस धरती की प्यास बुझाने के लिए उन्होंने हांसी-बुटाना नहर का निर्माण करवाया। परंतु इनेलो ने इसमें अड़ंगा डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी यह दृढ़ प्रतिज्ञा है कि नहर खुदी है तो इसमें पानी भी आएगा।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा के झूठे वायदों को पूरा न होते देख निराशा के दौर से गुजर रहे थे तो उन्होंने तय किया कि लोगों के बीच जाकर उन्हें अंधकार से निकालने की जरूरत है ताकि हरियाणा फिर से एक नंबर राज्य बने। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बुढ़ापा पेंशन 2000 रुपये माहवार करने का वायदा किया था, लेकिन सरकार बनने पर केवल 200 रुपये बढ़ाकर 1200 रुपये किए। कांग्रेस सरकार बनने पर हम पहले झटके में ही बुजुर्गों को तीन हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि उनके कार्यकाल में नांगल चौधरी को तहसील का दर्जा देने के साथ नगर पालिका का गठन किया। निजामपुर को ब्लॉक का दर्जा दिया साथ में महिला कॉलेज की भी स्थापना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में किसान, कर्मचारी, व्यापारी और मजदूर सब भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग है। हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार रेट बढ़ाने वाली व वेट घटाने वाली सरकार साबित हुई है। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. वीरेंद्र ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व विधायक राव यादवेंद्र, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, पूर्व विधायक जसवंत बावल, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कुंडू, कर्मवीर सैनी, सतपाल दहिया, प्रवीण चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें