फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालमेल कमेटी, अतिथि अध्यापक हरियाणा के कर्म ारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। तालमेल कमेटी, अतिथि अध्यापक हरियाणा ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शिक्षामंत्री के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनको देवीलाल पार्क के पास रोक लिया। वहां पर ज्ञापन लेने के लिए गिरदावर को बुलाया गया। परंतु कर्मचारी गिरदावर को ज्ञापन देने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वे एसडीएम से ऊपर के अधिकारियों को ही ज्ञापन सौंपेंगे। जब कोई बड़ा अधिकारी वहां नहीं आया तो कर्मचारी बिना ज्ञापन दिए ही वापस लौट गए।
तालमेल कमेटी, अतिथि अध्यापक हरियाणा शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव के लिए दादरी, भिवानी, रेवाड़ी के अतिथि अध्यापक हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्य दिनेश यादव ने की। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेश यादव ने की। हुड्डा पार्क में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके उपरांत वे बस स्टैंड, आईटीआाई रोड, ऑटो मार्केट होते हुए शिक्षामंत्री के आवास पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने गए तो पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर उनको देवीलाल पार्क के पास ही रोक लिया। सरकार की ओर से ज्ञापन लेने के लिए गिरदावर नरेश सिंह को भेजा। लेकिन कर्मचारियों ने उनको ज्ञापन देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि हम एसडीएम को ही ज्ञापन सौंपेंगे। उसके उपरांत वे बिना ज्ञापन दिए हुए वापस लौट गए। दिनेश यादव ने बताया कि 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव में अतिथि अध्यापक बढचढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक रूप अपनाकर हमें भी विधान सभा में प्रसताव पास करके नियमित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह बोयत ने कहा कि भाजपा सरकार समय रहते अतिथि अध्यापकों का एक कमल से नियमित करें अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ इनके लिए किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें