अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आसाम राइफल्स के महानिदेशक सुखदीप सांगवान ने दक्षिण हरियाणा में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा को वेलफेयर ऑफिस की जरूरत नहीं है। उनके पास दिल्ली पास पड़ता है उनकी वहां उनकी सुनवाई हो सकती है। रविवार को वे यादव धर्मशाला में आयोजित आसाम राइफल्स पूर्व सैनिक की रैली में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान आसाम राइफल्स के सेवानिवृत्त अर्धसैनिक रामपाल फौजी ने डीजी के सामने महेंद्रगढ़ जिले में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों में लगभग 50 प्रतिशत सैनिक आसाम राइफल्स से सेवानिवृत्त हैं। अगर यहां वेलफेयर ऑफिस खुल जाए तो उनके के लिए एक सुविधा होगी। इस मौके पर डीजी ने कहा कि आसाम राइफल्स के विभिन्न स्थानों पर कुछ सेंटर खुले हुए हैं। परंतु ये सेंटर वहीं खोले गए जहां डिपेंडेंसी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लिए दिल्ली पास पड़ता है। उनकी सुनवाई वहां हो सकती है। महानिदेशक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अलग से भर्ती सरकार का विषय है। वो सीधी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे और कुछेक ट्रेडों में ही करते हैं।