फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वि

विज्ञापन
विज्ञापन
1260 छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण शुरू
विज्ञापन

हॉस्टल में गेम, जिम और स्टडी रूम की होगी सुविधा, 18 महीनों में बनकर तैयार होगा
फोटो संख्या:37 से 38

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के रहने के लिए हॉस्टल की चार बिल्डिंग बनाई जाएंगी। इसके लिए विवि प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। हॉस्टल की बिल्डिंग के लिए खुदाई के बाद बेसमेंट पर काम चल रहा है।
विश्वविद्यालय तीन-तीन मंजिला 2 भवन बनाएगा। इस काम को 18 महीने में पूरा किया जाएगा। इन भवनों में 1260 छात्र-छात्राएं रह सकेंगी। वर्तमान में मात्र 500 विद्यार्थियों का हॉस्टल है। हकेंविवि के अधिकारियों के अनुसार विवि का लक्ष्य 5000 विद्यार्थियों का हास्टल बनाने का है, इनके बनने के बाद आगे भी हास्टल बनाने का कार्य जारी रहेगा। इनके बन जाने पर लगभग 1800 विद्यार्थियों का हॉस्टल बन जाएगा। एक कमरे में तीन विद्यार्थी रह सकेंगे। प्रशासन ने हॉस्टल को अभी नॉन एसी बनाने का ही निर्णय लिया है। छात्रों के हॉस्टल की बिल्डिंग़ बिल्कुल पास बनाई जाएंगी और इंटर कनेक्टिविटी रहेगी। हॉस्टल बन जाने पर विद्यार्थियों को खाने के लिए वेटिंग में नहीं रहना पड़ेगा। इसके लिए बहुत बड़ी मेस बनाई जाएगी। इसमें 315 विद्यार्थी एक साथ खाना खा सकेंगे। खाने में विद्यार्थियों को संतुलित आहर मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक फ्लोर पर पेयजल के लिए आरओ वाटर की सुविधा होगी। इसके अलावा एक स्टडी रूम, कॉमन रूम और वार्डन का रिहायश भी होगा।
विज्ञापन


लड़कियां के लिए भी होगी जिम की सुविधा
विश्वविद्यालय में बनने वाले छात्रावास में खेल एवं व्यायाम के लिए जिम की सुविधा होगी। यह सुविधा छात्र और छात्राओं दोनों के लिए की जाएगी। इसके अलावा सभी भवनों में इंडोर गेम की सुविधा की जाएगी ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के बाद कुछ समय खेल कर दिमाग फ्रेश कर सकें। इनमें टेबल टेनिस, बॉस्केटबॉल और बैडमिंटन आदि शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन केंद्र भी होगा।

हॉस्टल में विद्यार्थी बढ़ेंगे तो कोर्स भी बढ़ेंगे
अधिकारियों ने बताया कि जब हॉस्टल में बच्चों की संख्या बढ़ेगी तो निश्चित रूप से कोर्सेस बढ़ाए जाएंगे। इस बार 2 नए शैक्षणिक भवनों का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में हॉस्टल में 260 छात्र और 240 छात्राएं रह रही हैं। हॉस्टल की मांग बहुत आ रही थी उसी को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने हास्टल बनाने का निर्णय है।
विज्ञापन

--------
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 80 करोड़ रुपये से 1260 विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। सीपीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। वैसे तो इसका समय 18 महीने का समय दिया गया है किंतु ठेकेदार को पहले बनाने को कहा गया है।
-प्रो.आरसी कुहाड़, कुलपति, हकेंविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें