फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 165 कोरोना के नए मामले आए, 57 को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या अब 456 हो गई है। शुक्रवार को जिले में 165 कोरोना संक्रमण के मामले आए जोकि तीसरी लहर में अब तक आए मामले में सबसे अधिक है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना के मरीज लगातार ठीक भी हो रहे हैं। शुक्रवार को 57 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। मगर ठीक होने वाले के मुकाबले नए संक्रमित केस अधिक आ रहे हैं। यह प्रशासन व आमजन के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में शुक्रवार को 165 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22486 हो गई है। जिनमें कुल 21875 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 456 केस अभी भी एक्टिव है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 21 जनवरी तक 244038 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112949 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 495000 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1646 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
जिले में मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को जिले में 165 कोरोना संक्रमित केस आए है। इनमें रेलवे स्टेशन नारनौल- 3, मोहल्ला नलापुर नारनौल-2, मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल-1, बास किरारोद-1, केशव नगर नारनौल-1, दिल्ली वाली ढाणी नारनौल-1, एम्पलाई कॉलोनी नारनौल- 1, हाउसिंग बोर्ड नारनौल-1, ईश्वर कॉलोनी नारनौल-1, दया नगर नारनौल-1, कर्मचारी कॉलोनी नारनौल-1, हुडा सेक्टर नारनौल-4, मोहल्ला मार्ग सहीद नारनौल-1, पुलिस लाइन नारनौल-1, शास्त्री नगर नारनौल-1, सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़-2, छापडा सलीमपुर-1, रेवाड़ी रोड नारनौल-1, पटीकरा-1, महेंद्रगढ़-3, बुचोली रोड महेंद्रगढ़-1, शोभापुर-1, धानोता-1, धनौंदा-2, फतेहपुर-1, गणियार-1, घाटाशेर -1, गुढा-1, बसीरपुर-1, बदोपुर-1, अटेली-9, बास मोहल्ला महेंद्रगढ़-1, बवानियां-2, जाझड़ियावास-1, कादीपुरी-1, खैरानी -3, ककराला -1, कनीना-10, छापड़ा-1, छितरोली -1, बूढवाल-1, खैराना -1, नसीबपुर जेल-1, सेहलंग-2, ढाणी बाठोठा-1, स्याना-1, सिहोर-1, शिमली-1, सिंघाना रोड नारनौल-1, सिरोही बहाली-1, सिसोठ-1, टहला -1, ताजपुर-1, तलोट-7, तिगरा-1, तोताहेड़ी-1, उच्चत-1, ऊंची भांडोर-1, बाछौद -1, बड़कोदा -1, तलोट-1, ढाणी फैजाबाद-2, बलाहा-1, बड़गांव-1, जैलाफ-1, दंचोली-1, खरकड़ा बास- 1, खातोद-1, खोड़-1, लहरोदा- 1, कोजिंदा- 1, लावन-1, मांडोला- 1, महासर- 1, महेंद्रगढ़- 3, महेंद्रगढ़ बिठाठ मोहल्ला-1, महात्मा ज्योति राव फूले नगर-1, माली टीबा-2, मंडियाला- 1, मारोली-1, मिश्रवाड़ा नारनौल-2, भोड़ी-1, आजाद चौक नारनौल-1, मोहल्ला राव का नारनौल-3, मोहनपुर-2, मुंडियाखेडा-1, नांगल सिरोही-6, नई सराय नारनौल-1, नांगल चौधरी-1, नांगल कालिया-1, नारनौल-1, निजामपुर-1, निजामपुर रोड नारनौल-1, पालडी पनियार-1, पनसलवा डुमरी-1, माजरा कला-1, पीरगाह कॉलोनी-1, पृथ्वीपुरा-2, पुल बाजार नारनौल-1, पुरानी मंडी नारनौल-2, भांडोर नीची-1, राजावास-1, रामपुरा-1, रसूलपुर-4, बुचोली-1, रिवासा महेंद्रगढ़- 1, सैदअलीपुर-1, सैदपुर-1, सैनी धर्म कांटा नारनौल-1 व महेंद्रगढ़ रोड नारनौल-1 कोरोना संक्रमित आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें