फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पड़ाव बना लावारिस पशुओं की लड़ाई का अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मोहल्ला पड़ाव में लावारिस पशु दिन-रात घूमते रहते हैं। इन पशुओं को पकड़वाने के लिए प्रशासन कोई प्रयास नहीं हो रहा। लावारिस पशु हर रोज दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान पहुंचाते हैं। स्कूली बच्चे हमेशा खौफ में रहते हैं। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक हर जगह लावारिस पशुओं का साम्राज्य है।
शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं जहां लावारिस पशुओं का आतंक न हो। लावारिस पशु हर गली में दिखेंगे। हाइवे से लेकर शहर की तंग गलियों तक हर जगह गोवंश घूमते दिखेंगे। जहां कचरे का ढेर लगा होगा वहां पशुओं की संख्या अधिक मिलेगी। दिन भर सड़कों पर टहलने वाले लावारिस पशुओं के कारण शहर के लोग डरे हुए दिखते हैं। बाजार में घूमने वालों को भी हमेेेशा डर बना रहता है कि कब कहां से लावारिस पशु आकर टक्कर मार देगा। लावारिस पशुुओं के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे भी डरे रहते हैं। मोहल्ला पड़ाव में दिन के समय 30 से 40 लावारिस गोवंश हमेशा मिलेंगे। यह पशु आपस में लड़ते रहते हैं। इनकी लड़ाई का खामियाजा आसपास के मकान वालों को भुगतना पड़ता है। मकान के बाहर खड़े वाहन , सामान को नुकसान होना तय है।
विज्ञापन


सुबह के समय बच्चों के स्कूल जाने के समय सबसे अधिक परेशानी होती है। हमेशा खतरा बना रहता है कि कब किस ओर से पशु आ जाएंगे। कई बार तो लावारिस गोवंश आपस में लड़ते लड़ते घर में घुस आते हैं। मोहल्ले में पशुओं का आतंक बना हुआ है।
- सुभाष चंद्र।
-----------------------
गर्मी के मौसम में यह पशु आपस में खूब लड़ते हैं। इनकी लड़ाई से पूरे एरिया में खौफ हो जाता है। लावारिस पशुओं के कारण पूरे एरिया में गंदगी भी फैली रहती है। यह लावारिस पशु यहां वहां गोबर कर देते हैं, जिससे बदबू का सामना भी करना पड़ता है।
- दीपक शर्मा।
---------------------------------------
लावारिस पशुओं के कारण शहर में दो मौत हो चुकी हैं। कुछ लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन इन पशुओं को पकड़वाने के लिए कोई अभियान नहीं चला रहा। सरकार आंख बंद कर बैठी है। गोशाला संचालकों को भी सहयोग करना चाहिए।
- राहुल शर्मा।

सब्जी लेकर मंडी में रोजाना सब्जी लेकर जाना होता है। लावारिस पशु सब्जी के बैग पर हमला कर देते हैं। किसी तरह से बचाते हुए सब्जी को वहां तक पहुंचाते हैं। पशुओं के कारण पूरा शहर तंग है। दुकान के बाद कोई भी सामान रह जाए तो कुछ ही देर में लावारिस पशु उसे तहस नहस कर देंगे।
विज्ञापन

- राजकुमार।

वर्जन
लावारिस पशुओं की समस्या गंभीर है। कई बार इन पशुओं को पकड़वाया जा चुका है। कुछ समय बाद यह पशु दोबारा से सड़कों पर आ जाते हैं। नगर पालिका के एमई को आदेश दिए गए हैं। जल्द ही लावारिस पशुओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, डीसी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें