फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 एएसआई व 44 हवलदारों हुआ प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। साउथ रेंज रेवाड़ी के आईजी श्रीकांत जाधव ने बुधवार को एक बार फिर से पुलिस कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। आईजी ने बुधवार को रेवाड़ी रेंज के पांच एएसआई से एसआई व 44 हवलदारों को एएसआई के पद पर पदोन्नति दी हैं। इससे पदोन्नत हुए कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आईजी साउथ रेंज श्रीकांत जाधव के कार्यभार संभालने के बाद से कर्मचारियों को प्रमोशन दे रहे है। आईजी ने 15 अगस्त पर 51 एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नत किया था। वहीं, बुधवार को एक बार फिर से साउथ रेंज के पांच एएसआई को एसआई व 44 हवलदारों को एएसआई के पद पर प्रमोशन किया हैं। आईजी पहले ही अपने कार्यालय के कर्मचारियों को आदेश दे चुके हैं कि अगर सीट खाली हैं तो तुरंत सीनियरिटी से प्रमोशन करें। किसी का प्रमोशन नहीं रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें